सहारनपुर, अगस्त 15 -- Saharanpur News: सहारनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सहारनपुर में सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं तक देशभक्ति का माहौल नजर आया। कमिश्नर कार्यालय में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा की शपथ ली। कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को देशसेवा और जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिसकर्मियों में मिठाई भी बांटी गई। जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। सामाजिक संस्थाओं ने भी कार...