Saharanpur News: सहारनपुर : रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, शव रखकर किया हाईवे जाम
सहारनपुर, जुलाई 13 -- Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज के पास रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव सिंहखेड़ा निवासी कृष्ण पुत्र हुकम सिंह सहारनपुर से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। रेलवे ओवरब्रिज से उतरते समय हरियाणा रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव लेकर नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.