सहारनपुर, अक्टूबर 5 -- Saharanpur News: नकुड़। तालाब में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पंचनामा करके परिजनों को सौंप दिया। मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। सोमवार को गांव साल्हापुर निवासी अनुज ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उनका दो वर्षीय बेटा अक्षित अचानक घर से लापता हो गया। काफी ढूंढने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचकर बच्चे के संबंध में जानकारी ली और ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 10 बजे मोहल्ले के पास स्थित तालाब में संदेह होने पर बालक को खोजा गया। ग्रामीणों ने तालाब किनारे पानी में जमा कचरे को हटाया तो मासूम का शव दिखा। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पंचनामे की कार...