सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: मेले की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब खुर्रमपुर गांव में आवारा कुत्तों के खूंखार झुंड ने सात वर्षीय मासूम को नोच-नोचकर मार डाला। बुधवार दोपहर कक्षा दो का छात्र मन्नू साथियों के साथ मेले से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुत्तों ने हमला कर दिया। डरकर भाग रहे मन्नू के गिरते ही कुत्ते उसे घसीटकर पास के जंगल में ले गए और नोचकर मार डाला। दो दिनों के भीतर मासूम बच्चों पर कुत्तों के हमले की इस दूसरी दिल दहला देने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और ग्रामीणों में भारी रोष है। मन्नू आलमपुर खुर्द निवासी मजदूर जुगल उर्फ मोनू और मिथलेश का बेटा था। परिवार में उसका बड़ा भाई 10 वर्षीय आयुष और तीन वर्षीय बहन रिया हैं। मन्नू गांव के निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। बुधवार को वह गांव के बच्चों के साथ खु...