सहारनपुर, अगस्त 1 -- Saharanpur News: देवबंद-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सब्जी मंडी के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। पीड़ित गीता पत्नी स्व जयकिशन, निवासी ग्राम बास्तम ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति जयकिशन पुत्र प्रकाशचंद 25 जुलाई की सुबह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी11एके9756) से ग्राम डांडी थामना की ओर जा रहे थे। सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच देवबंद-मुजफ्फरनगर हाईवे पर सब्जी मंडी के पास रॉन्ग साइड से आए अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। तहरीर के अनुसार, टक्कर लगने से जयकिशन सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौ...