सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: गंगोह। शामली-अंबाला नेशनल हाईवे पर सलारपुर कट की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति का 80 दिन से चल रहा धरना बुधवार को अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। धरनास्थल पर पहुंचे राजस्व और हाईवे अधिकारियों ने किसानों की मांग पर चर्चा की। वार्ता के दौरान तय किया गया कि हाईवे पर सलारपुर कट बनाने के बजाय किसानों की सुविधा के लिए टंकी के पास से सर्विस रोड निकाली जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भाकियू नई क्रांति ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। वार्ता के दौरान एसडीएम योगेश कुमार गौड, तहसीलदार जसविन्द्र सिंह, नेशनल हाईवे के इंजीनियर सोनू कुमार, सीओ गंगोह, कोतवाल और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को सर्विस रोड बनाए जाने के संबंध में जानकारी दी। संगठन के पदा...