सहारनपुर, सितम्बर 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष चौ अनिल महला ने कहा कि महंगाई व खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान सम्मान निधि छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये सालाना की जाए। जिलाध्यक्ष अनिल महला व प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन सर्किल रेट बाजार भाव की तुलना में काफी कम हैं। ऐसे में सर्किल रेट को बाजार भाव के बराबर बढ़ाने के बाद ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाए। यह भी पढ़ें- गन्ने का भाव 600 रुपये कुंतल घोषित करने की मांग जिला कार्यालय मंत्री ने निजी नलकूपों पर बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने तथा जिला सहमंत्री परीक्षित लाखनौर ने बज...