सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- Saharanpur News: सरसावा। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट की ओर से रविवार को डीसी जैन इंटर कॉलेज में 271वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 59 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर संयोजक उदयवीर सिंह और सह-संयोजक सलमान राव ने व्यवस्थाएं संभालीं। संगठन विंग के अध्यक्ष पंकज पांचाल और संस्थापक सदस्य तरुण भोला ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।इस अवसर पर रवि राणा, सुमित कटारिया, अंकित, रवि सैनी, डॉ. पुष्पेंद्र, पवन, राजन, धर्मपाल, मनीष, दीपक, अरविंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...