सहारनपुर, अगस्त 17 -- Saharanpur News: सरसावा। झंडा चौक के पास मेन बाजार स्थित श्रीराम मार्केट में भूमि पर कब्जे को लेकर मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर चल रहे कार्य को रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से कहा कि मामले की जांच पूरी होने तक मौके पर किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के अनुसार, नगर के एक व्यक्ति पर कथित रूप से दुकानों के फर्जी बैनामे और इकरारनामे कराने के आरोप हैं। आरोप है कि उसके द्वारा सब्जी मंडी स्थित नजूल भूमि समेत अन्य संपत्तियों के भी इकरारनामे और बैनामे किए गए हैं। उक्त मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

भूमि खरीदने का प्रयास बताया गया कि कथित रूप से उक्त व्यक्ति से भूमि खरीदने वाले कुछ लोग श्रीराम मार्केट में कब्जा ले...