सहारनपुर, अक्टूबर 31 -- Saharanpur News: कस्बे के दयाचंद जैन इंटर कॉलेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। शपथ कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता और शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: जयंती पर लौह पुरू...