सहारनपुर, अगस्त 18 -- Saharanpur News: गंगोह संवाददाता। खादर क्षेत्र के गांव नयाकुंडा बसी में सडकों व गलियों में जलभराव के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। तालाब में तब्दील सडकों पर पानी के बीच से गुजरकर जनाजा तक ले जाना पडता है। बीते 24 घंटे में गांव में हुई दो मोतों में अनीसा 82 वर्ष व नदीम की ध्योती के शवों को बामुश्किल पानी के बीच से ही कब्रिस्तान ले जाना पडा। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। दुकानों, बाजार और मदरसे व मस्जिद सरकार स्कूल तक जाना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों सादिक राव, बाबू राव, अब्दुल राव, आलिम, आदिल, इस्तीकार तेमूर, आमिर, शहजाद, खालिद, लियाकत, आबिद, महताब आदि ने सरकार के स्वच्छ भारत मिशन और गांवों में विकास व स्वच्छता के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जमीनी हकीकत और दावों में ...