सहारनपुर, सितम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। गागलहेड़ी पुलिस ने सरकारी विद्युत लाइन और ट्यूबवेल से तार व उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर 1 कुंतल 3 किलो एल्यूमिनियम तार, पांच किलो तांबे का तार, कटर, खंभे पर चढ़ने वाली बेल्ट और लोहे का सब्बल बरामद किया है। पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 20 और 21 सितंबर को सम्भलहेड़ी, पाल्ली, बलियाखेड़ी और पापड़ेकी रसूलपुर में ट्यूबवेलों को जाने वाली सरकारी बिजली लाइन के तार और उपकरण चोरी हुए थे। मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से छानबीन शुरू की। बुधवार को पशु पैठ के पास आम के बाग में घेराबंदी कर अमित कुमार उर्फ बुद्धु निवासी सम्भलहेड़ी, मनोज उर...