Saharanpur News: सब इंस्पेक्टर बनने पर शहजादी निखत का सम्मान
सहारनपुर, जुलाई 18 -- Saharanpur News: चिलकाना। क्षेत्र के गांव पटनी निवासी डॉ. रिजवान की पुत्री शहजादी निखत के वर्ष 2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनीके प्रबंधक विनोद कुमार रावल ने छात्रा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक विनोद कुमार रावल ने बताया कि निखत छात्र जीवन से ही पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सक्रिय भाग लेती रही हैं। उनका सपना शुरू से ही पुलिस सेवा में जाकर देश और समाज की सेवा करना था। उन्होंने कहा कि निखत ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित किया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: होनहार छात्रा बनी दरोगा तो स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.