सहारनपुर, अक्टूबर 12 -- Saharanpur News: सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में वेतन नहीं मिलने से नाराज 30 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। सफाई व्यवस्था ठप होने से अस्पताल परिसर में गंदगी फैल गई, जिससे मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई। कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है और तीसरा महीना भी जारी है। उनका कहना है कि वेतन समय पर नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें हर महीने निर्धारित समय पर वेतन दिया जाए, ताकि आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। कर्मचारियों ने भविष्य निधि (पीएफ) को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि करीब एक साल से पीएफ की कटौती नही...