Saharanpur News: सपा-कांग्रेस में बहुजन समाज के लिए जगह नहीं : आकाश आनंद
सहारनपुर, नवम्बर 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने सोमवार को सरसावा के गांव सौराना में आयोजित जनसभा में भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीनों ही दल बहुजन समाज के हितैषी नहीं हैं। सपा और कांग्रेस की राजनीति में बहुजन समाज के लिए जगह नहीं है। कांशीराम कहा करते थे कि एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ। अंबाला रोड स्थित रिसॉर्ट में आयोजित सभा में आकाश आनंद ने कहा कि प्रदेश की जनता को शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार चाहिए, लेकिन सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विज्ञापनों के जरिए अपनी उपलब्धियां गिना रही है। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षण संस्थानों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस पर युवाओं के आंदोलनों का राजनीतिक श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहाकि प्रदर्शन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.