सहारनपुर, अगस्त 22 -- Saharanpur News: सहारनपुर। उप्र लेखपाल संघ की उपशाखा सदर तहसील की कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अंकुर चौधरी को अध्यक्ष और सचिन चौहान को सचिव चुना गया। इसके अलावा राखी वर्मा को निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षित नामदेव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम पुंडीर को सह सचिव, रोबिन कुमार कोषाध्यक्ष और साहुल को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान लेखपालों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और लेखपालों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कहा कि संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए लेखपालों के हितों के लिए पूरी मजबूती से कार्य किया जाएगा। वहीं सचिव सचिन चौहान ने कहा कि सभी साथियों के सहयोग से संगठन को और अध...