सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: बेहट/चिलकाना। बेहट विधानसभा क्षेत्र में टूटी सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य आदि मांगों को लेकर मंगलवार को पदयात्रा निकाल रहे सपा विधायक उमर अली खान को प्रशासन ने टोडरपुर में ही रोक दिया। प्रशासन ने शासन को भेजकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और जिले में चल रहे विशाल सत्संग का हवाला देते हुए पदयात्रा समाप्त करने की अपील की। इस पर विधायक ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पदयात्रा समाप्त कर दी। लेकिन साथ ही, एक माह में ठोस कार्यवाही नहीं होने पर दोबारा सड़कों पर उतरने का ऐलान कर दिया। खास है कि बेहट से सपा विधायक उमर अली खान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत, मंगलवार को हजारों समर्थकों के साथ टोडरपुर से सहारनपुर कलेक्ट्रेट के लिए पदयात्रा पर निकले थे। उनका कहना था कि बेहट क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कें और ...