सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सड़क किनारे प्लॉट में ट्रक खड़ा कर किसानों को उर्वरक वितरित करना बिडवी वेव इंडस्ट्रीज प्रा लि, बिडवी को भारी पड़ गया। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने उर्वरक से लदे ट्रक को पकड़ा। ट्रक में मंडी धनौरा स्थित ग्रीन भारत कंपनी के 600 बैग पोटाश उर्वरक (ड्राइव्ड फ्रॉम मोलाशिश) भरा था। इनमें से 300 बैग किसानों को पहले ही वितरित किए जा चुके थे। मामले में जिला कृषि अधिकारी ने बिडवी वेव को जारी उर्वरक अनुज्ञप्ति को अग्रिम आदेशों तक निलंबित करते हुए, तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार के अनुसार, ट्रक में शीरे से बना पोटाश उर्वरक, मंडी धनौरा स्थित ग्रीन भारत कंपनी द्वारा निर्मित था। जिसे बिडवी वेव चीनी मिल द्वारा, सड़क किनारे प्लॉट में ट्रक खड़ा करके ...