Saharanpur News: सख्ती: ऑनलाइन हाजिरी की प्रतिदिन निगरानी करेंगे खंड शिक्षा अधिकारी
सहारनपुर, अगस्त 3 -- Saharanpur News: सहारनपुर। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी की बेहद कम प्रगति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले के 1438 परिषदीय स्कूलों में अब ऑनलाइन उपस्थिति की प्रतिदिन निगरानी होगी। महज पांच फीसदी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होने पर विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को रोज समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब हर विद्यालय की डिजिटल हाजिरी पर नजर रखी जाएगी। जिन स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होगी, उनकी अलग से रिपोर्ट तैयार की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजनी होगी। विभाग का मानना है कि नियमित निगरानी से डिजिटल हाजिरी व्यवस्था में तेजी आएगी और सभी विद्यालय निर्धारित व्यवस्था का पालन करेंगे। अधिकारियों को यह भी सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.