सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपु। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के बसंत विहार में मंगलवार शाम किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम ने घर के सामने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बसंत विहार निवासी सचिन पुत्र सुरेंद्र की तहरीर पर राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सचिन ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद सामने रहने वाले राधेश्याम ने फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नेमचंद ने बताया कि सचिन की तहरीर पर राधेश्याम के खिलाफ ...