सहारनपुर, अगस्त 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सोमवार को तहसील बेहट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व की 36, पुलिस की नौ, विद्युत की पांच, जल निगम की चार, विकास विभाग की दो तथा आबकारी, सिंचाई, आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत की एक-एक शिकायत शामिल रही। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रहे। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: अनुपस्थित 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश स्थलीय निरीक्षण कर तथ्यों के आधा...