Saharanpur News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, फंदे से लटका मिला शव
सहारनपुर, सितम्बर 24 -- Saharanpur News: बिहारीगढ़। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कोठड़ी में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की नजर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों के बीच युवती के मानसिक रूप से कमजोर होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.