Saharanpur News: संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग का अतिथियों ने किया अवलोकन
सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में मंगलवार को वर्ग दर्शन कार्यक्रम हुआ। विधायक राजीव गुंबर सहित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वयंसेवकों की दिनचर्या, शारीरिक अभ्यास और बौद्धिक प्रशिक्षण का अवलोकन किया। विभाग संघचालक राकेशवीर, पूर्व महानगर संघचालक अशोक कुमार, महानगर सह संघचालक रजनीश, महानगर कार्यवाह प्रदीप पुंडीर, महानगर प्रचार प्रमुख अनुराग माहेश्वरी और विभाग सह संपर्क प्रमुख देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। सेवा भारती, विद्या भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, विहिप, हिंदू जागरण मंच, संस्कार भारती, एकल अभियान, भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व पार्षदों ने भी सहभागिता की। अतिथियों ने शिक्षार्थियों के अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.