सहारनपुर, नवम्बर 16 -- Saharanpur News: सहारनपुर क्लब प्रांगण में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया। संगीत, लजीज व्यंजनों और आतिशबाजी के बीच सभी ने उत्सव का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर क्लब के सचिव हेमंत जोशी ने कहा कि क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। ऐसे कार्यक्रम सदस्यों को आपस में मिलने-जुलने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।सह सचिव जोधबीर सिंह (बन्नी) ने कहा कि क्लब में सभी त्योहार और उत्सव परिवार के साथ मनाए जाते हैं। क्लब परिवार उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के द...