Saharanpur News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में निकला नगर कीर्तन, वाहे गुरु के जयकारों से गूंजा नगर
सहारनपुर, नवम्बर 24 -- नगर कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु Saharanpur News: सहारनपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती और पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गुरु महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतबों, बैंड-बाजों की मधुर धुन और वाहे गुरु के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। रास्ते में जगह-जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हकीकत नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से आयोजित नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारे से हुआ। नगर कीर्तन हकीकत नगर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, कोर्ट रोड और चंद्रनगर होते हुए नवीन नगर स्थित गुरुद्वारे पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.