Saharanpur News: श्रीराधा नवरंगीलाल का झूला उत्सव में मंगल गीतों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधावल्लभ मंदिर में श्रीराधा नवरंगीलाल का झूला उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार रात मंदिर में ठाकुर जी के झूला दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भजन-कीर्तन और मंगल गीतों पर श्रद्धा पूर्वक झूम उठे। मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में आयोजित झूला उत्सव के दौरान ठाकुर जी को सुंदर-सुंदर पदों के माध्यम से लाड़ लड़ाया जा रहा है। मंदिर में ठाकुर जी का आकर्षक फूल बंगला भी वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सजाया गया है, जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर के सेवा अधिकारी नीरज गोस्वामी और अभिषेक महाराज ने बताया कि श्रीहित हरिवंश महाप्रभु जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर में प्रतिदिन बधाई एवं मंगल गान का गायन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.