सहारनपुर, अक्टूबर 27 -- Saharanpur News: देवबंद। पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र राणा की श्रद्धांजलि कार्यक्रम से लौटते हुए गांव अंबेहटा मोहन निवासी महबूब (55) की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि महबूब मोबाइल फोन पर बात करते हुए बिजली के तार की चपेट में आ गया। अंबेहटा मोहन निवासी महबूब अली मंगलवार को पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र राणा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए आए थे। सभा से वापिस जाते हुए वह फोन पर किसी से बात करते हुए चल रहे थे। इस दौरान बात करते हुए सड़क किनारे बाग में पहुंच गए जहां टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। हालांकि इस दौरान ग्रामीण उन्हें लेकर चिकित्सक के पास भी पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महबूब के तीन पुत्र और तीन शादी-शुदा पुत्रियां है। महबूब अली पूर्व में गन्ना समिति के ...