सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: गंगोह। शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ डिस्कवर यू-2026' ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से संवाद कर सवाल-जवाब किए। डीएम अरविंद चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके प्रश्नों का जवाब दिया। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी दी। एसएसपी अभिनंदन ने अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दि...