Saharanpur News: शेखपुरा कदीम के राजस्व अभिलेख ऑनलाइन न होने से किसान परेशान
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। ग्राम शेखपुरा कदीम में चकबंदी के तहत धारा 52 का प्रकाशन हुए करीब एक साल बीतने के बाद भी राजस्व अभिलेख ऑनलाइन नहीं होने से किसान परेशान हैं। गांव निवासी किसान व भूमिधर राव इमरान एडवोकेट ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटराइज्ड खतौनी और ऑनलाइन नकल उपलब्ध नहीं होने से किसानों को विरासत दर्ज कराने, भूमि की पैमाइश व सीमांकन, बैंक ऋण लेने और अन्य जरूरी कार्यों के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे समय के साथ आर्थिक परेशानी भी बढ़ रही है। राव इमरान ने जिलाधिकारी से संबंधित तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों को निर्देश देकर अभिलेख जल्द ऑनलाइन कराने तथा किसानों को कंप्यूटराइज्ड खतौनी उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.