Saharanpur News: शिवा हत्याकांड: रंजिश में गला दबाकर की थी हत्या, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर, जुलाई 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कोतवाली देवबंबद के शिवा हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गोली दोनों आरोपियों के पैर में लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और तमंचा दिखाने के विवाद में शिवा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। देवबंद के मोहल्ला शशिनगर निवासी जयप्रकाश ने दर्ज कराए मामले में बताया था कि उसके बेटे शिवा रविवार रात करीब दस बजे अपने चार दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। सोमवार की रात म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.