सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: शिवालिक की पहाड़ियों में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने बरसाती नदियों का मिजाज बिगाड़ दिया। इस्माइलपुर गांव के पास सोलानी नदी अचानक उफान पर आई तो पशुओं का चारा लेने गए भूप सिंह, जनेश्वर प्रसाद, राकेश देवी और करेशना देवी नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। जिसके बाद ग्रामीणों के मदद से पुलिस प्रशासन की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। नदी में फंसने के बाद पानी का बहाव बढ़ता देख चारों ने मदद के लिए घंटो आवाज लगाई। फिर सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और डीएम के निर्देश पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। नदी का पानी लगातार बढ़ रहा था और टापू पर फंसे ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में रस्सियां डालकर बेलबग्गी समेत चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब घंटों तक च...