सहारनपुर, सितम्बर 6 -- Saharanpur News: नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारियाँ संभालकर अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। नगर के ग्रीनफील्ड एकेडमी में कक्षा 12 की छात्रा अनु शर्मा ने प्रधानाचार्या का दायित्व निभाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की भूमिकाओं को समझते हुए पूरे उत्साह के साथ कार्य किया। इसी के साथ ब्राइटोम पब्लिक स्कूल, चन्द्रसेन कॉन्वेंट एकेडमी, एल्पाइन विद्यापीठ, रेडिएंट पब्लिक स्कूल, जनता मॉन्टेसरी स्कूल, हर्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, अर्जुन आदर्श पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बच्चों के द्वारा अपने अध्यापकों को...