Saharanpur News: शिकायत की पैरवी करने पर अधिवक्ता को धमकियां
सहारनपुर, अगस्त 4 -- Saharanpur News: दो युवतियों की शिकायत की पैरवी करना एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। फोन पर गाली-गलौज, झूठे आरोप लगाने और कचहरी में जलील करने व मारपीट की धमकी देने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित प्रवीण कुमार एडवोकेट ने बताया कि वह सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है उन्होंने 28 जुलाई को अनन्या पुत्री गजाधर चौबे निवासी काशीराम कॉलोनी और तानिया वर्मा पुत्री अशोक वर्मा निवासी जयप्रभा नगर की ओर से अमित जैन निवासी न्यू आवास विकास कॉलोनी के खिलाफ शिकायत तैयार कराई थी। आरोप था कि अमित जैन ने दोनों युवतियों का पीछा किया और अभद्र संदेश भेजे थे, जिसकी जांच मल्हीपुर चौकी पुलिस कर रही है। पीड़ित के अनुसार, तीन अगस्त की रात पहले अमित जैन के बेटे प्रथम जैन ने फोन कर मिलने का दबाव बनाया। इसके कुछ देर बाद अमित जैन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.