सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में 11 से 26 अक्टूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। मेले को तीन जोन और 16 सब सेक्टर में बांटकर व्यवस्थाएं तय की गईं। डीएम ने सफाई, पेयजल, बिजली, प्रकाश, शौचालय, पार्किंग, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मेले में गुणवत्तापूर्ण सीसीटीवी कैमरे बढ़ाकर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस, पीए सिस्टम और खोया-पाया केंद्र भी रहेंगे। कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी। जल निगम के कर्मचारी भी शिफ्टवार तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नवरात्रि मेला : 200 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा ...