सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: गंगोह संवाददाता। भाकियू नई क्रांति (अराजनैतिक) के नेतृत्व में सालारपुरा से निकलने वाले शामली-अंबाला हाईवे पर किसानों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अध्यक्षता चौधरी हारून खटाना व संचालन चौ. महिपाल सिंह ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. प्रेम सिंह राणा व चौ. कुलबीर सिंह ने कहा कि गांव सालारपुरा में हाईवे पर चढ़ने-उतरने के लिए रास्ता न होने से क्षेत्र की जनता लंबे समय से परेशान है। किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सात माह पूर्व एसडीएम व नेशनल हाईवे अथार्टी द्वारा कट इंटरचेंज स्वीकृत करने के बावजूद कट पर कार्य न होने से किसानों में रोष व्याप्त है जिसे लेकर हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। हारून खटाना, महिपाल खटाना, इरफान, र...