सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: देवबंद। विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने थाना बड़गांव के अंबेहटा चांद निवासी हर्ष पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए बीती 19 अगस्त को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि आरोपी हर्ष को बुधवार को गांव सैनपुर स्थित कट के पास से गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...