Saharanpur News: शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को होगा यूपी राइज 2026
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय परिसर में 23 सितंबर को सुबह 11 बजे से यूपी राइज 2026-युवा शक्ति थिंक टैंक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों को स्टार्टअप, नवाचार, उद्योग, मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में लाइव आइडिया प्रस्तुतियां, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और भर्ती संबंधी संवाद होंगे। स्टार्टअप पिचिंग सत्र में चयनित युवा अपने नवाचार और व्यावसायिक विचार विशेषज्ञों तथा उद्योग प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए सीईओ, एकेडमिक फाउंडेशन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.