Saharanpur News: शाकंभरी विश्वविद्यालय में बीसीए की टॉपर वंशिका पांचाल का भव्य सम्मान
सहारनपुर, जुलाई 13 -- Saharanpur News: नानौता, संवाददाता। अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष पांचाल के आवास पर उनकी भतीजी वंशिका पांचाल के बीसीए टॉप करने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को महासभा के पदाधिकारियों ने वंशिका पांचाल को स्मृति चिह्न, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि वंशिका की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की सफलता समाज के उज्ज्वल भविष्य का आधार है तथा ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल पांचाल, नगर कोषाध्यक्ष शशिकांत धीमान, नगर सचिव सचिन पांचाल, डॉ. मनोज पांचाल, शामली जिलाध्यक्ष विजयदत्त जांगिड़ आर्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.