सहारनपुर, अगस्त 25 -- Saharanpur News: बेहट। शिवालिक पहाड़ियों में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद शाम करीब चार बजे शाकंभरी खोल में अचानक पानी का तेज उफान आने से भगदड़ मच गई। पानी बढ़ते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मची और सैंकड़ों श्रद्धालु खोल के बीच बने टापू पर फंस गए, जबकि कई लोगों ने ऊंचे स्थानों पर पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। हालांकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। पानी का बहाव तेज होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। सायरन बजाकर और अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को खोल में नहीं उतरने की हिदायत दी गई। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। अचानक बढ़े पानी से मंदिर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब दो घंटे बाद खोल में पानी का बहाव कुछ कम हुआ तो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से टापू समेत अन्य स्थानों ...