Saharanpur News: शांति भंग की आशंका में एक ही परिवार के चार गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: थाना मंडी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग और गश्त के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंडी थाना क्षेत्र से तैयब, तैयबा, जैनब और फरजाना को पकड़ा। चारों तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली के निवासी हैं। तैयब शाहजहां का पुत्र, जबकि तैयबा और जैनब उसकी पुत्रियां हैं। फरजाना शाहजहां की पत्नी है। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.