Saharanpur News: शांति भंग करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार
सहारनपुर, अक्टूबर 24 -- Saharanpur News: कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग मामलों में झगड़ा और फसाद करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में राहत कॉलोनी निवासी शहनबाज, फिरोज और मोबिन, राधा बिहार कॉलोनी निवासी वंश, चौधरी बिहार कॉलोनी निवासी अनस, जुलमगढ़ निवासी सावेज, सकलापुरी निवासी वासिब, शकलापुरा निवासी मोहम्मद शहजाद, गोकलपुर निवासी नदीम, गोपालपुरा निवासी राहुल और दतोली राघड़ निवासी दीपक शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी को अलग-अलग मामलों में कानून-व्यवस्था और शांति भंग करने के आरोप में पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.