सहारनपुर, अक्टूबर 22 -- Saharanpur News: तहसील क्षेत्र के गांव शहजादपुर बांस में यमुना नदी तल पर प्रस्तावित खनन परियोजना को लेकर हुई जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सहमति जताई, हालांकि ग्रामीणों ने खनन क्षेत्र में सड़क निर्माण, धूल से निजात के लिए नियमित पानी का छिड़काव व स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सलिल कुमार पटेल की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। परियोजना प्रस्तावक मैसर्स आरडीबी माइंस के पार्टनर राजदीप भाटिया की ओर से पर्यावरणीय परामर्शी संस्था मैसर्स एनवायरमेंटल रिसर्च एंड एनालिसिस ने परियोजना का विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें शहजादपुर बांस में यमुना नदी में 13 हेक्टेयर क्षेत्र में पांच साल के आरबीएम का खनन किए जाने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका...