सहारनपुर, जुलाई 6 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के सामने संचालित शराब के ठेके की बिजली काटने का मामला सामने आया है। ठेका संचालक भोपाल सिंह का आरोप है कि दो जून की रात समय समाप्त होने के बाद शराब लेने पहुंचे पास के बिजलीघर में तैनात चार लाइनमैनों को सेल्समैन ने मना कर दिया था। कुछ देर बाद लाइनमैन सीढ़ी लेकर लौटे और ठेके का बिजली कनेक्शन काट दिया, जबकि बिजली बिल नियमित जमा है और कोई बकाया नहीं है। भोपाल सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। जिला आबकारी अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि मामला सही मिलने पर बिजली विभाग से बात की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...