सहारनपुर, जुलाई 20 -- Saharanpur News: सहारनपुर। विश्व शतरंज दिवस के अवसर पर सहारनपुर जिला शतरंज संघ की ओर से एथेनिया हाई स्कूल में सात से 15 वर्ष आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 632 बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। अंडर-7 बालक वर्ग में असन हसन ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 बालक वर्ग में अर्जव जैन विजेता बने, जबकि अंडर-15 बालक वर्ग में रबनूर ने शीर्ष स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधानाचार्य अमित खुराना और दीप शिखा ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिया तेहरी ने किया। आयोजन में पीयूष अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, सुमित सडाना और दलजीत सोढी का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर ल...