सहारनपुर, अगस्त 26 -- Saharanpur News: बेहट। असलमपुर बरथा गांव में 23 वर्षीय दीपक पुत्र ऋषिपाल ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव के पास आईटीआई के पीछे खेत में शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मौत से पहले दीपक ने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था, "गुड बाय, आज के बाद मेरा नंबर हमेशा के लिए बंद आएगा।" सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ प्रिया यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला आत्महत्या का है। शव पर फंदे के अलावा किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने दीपक का मोबाइल कब्जे में लेकर कॉल डिटेल और चैट की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दीपक के किसी युवती से बातचीत करने की जानकारी सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से दो...