सहारनपुर, अगस्त 5 -- Saharanpur News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हकीकत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन अभिव्यक्ति की मर्यादा में धार्मिक आस्थाओं और संत समाज की गरिमा का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि सनातन संस्कृति और संत समाज पर किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने समाज में शांति, सद्भाव, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विहिप-बजरंग दल ने नारेबाजी-प्रदर्शन कर सांसद पप्पू यादव क...