सहारनपुर, सितम्बर 7 -- Saharanpur News: देवबंद। पुरानी रंजिश के चलते विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पीडित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए दर्जन भर लोगों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर स्थित कासिमपुर रोड स्थित बैंकट हॉल में मोहल्ला खानकाह निवासी इरफान की पुत्री की सोमवार को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी से बारात आई हुई थी। इस दौरान लडक़ी पक्ष बारातियों की खातीरदारी में लगे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने मोहर्रम व उसके भाई मुकर्रम के साथ मारपीट शुरू कर देने से विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गई। बमुश्किल लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल हुए मोहर्रम और उसके भाई मुकर्रम का आरोप है कि गांव जटोल निवासी लगभग दर्जन लोगों ने रंजिश के चलते लाठी डंडों से...