Saharanpur News: विवाहिता को दोनों हाथ तोड़कर घर से निकाला, ससुरालियों पर मुकदमा
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। कुतुबशेर क्षेत्र में विवाहिता से मारपीट कर उसकी दोनों बाजू तोड़ने और घर से निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित नर्गीस की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामगढ़ रोड स्थित अलतमश गार्डन निवासी नर्गीस ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह करीब 15 वर्ष पूर्व हसनपुर चुंगी निवासी मोहसिन पुत्र वसीम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे परेशान करता और मारपीट करता रहा। पीड़ित के मुताबिक 3 अक्टूबर को मोहसिन, उसके पिता वसीम, देवर आरिफ और मोहसिन का दोस्त अरशद ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसकी दोनों बाजू टूट गईं। आरोप है कि मारपीट के बाद पीड़ित को घर से बाहर निकाल दिया गया और दोबारा आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.