सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: नागल। पुलिस ने किसानों के नलकूपों से विधुत उपकरण चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात बढेडी कोली के किसान ओमकार के नलकूप से अज्ञात चोर विद्युत उपकरण चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। जांच में बढेडी कोली निवासी आश मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आश मोहम्मद को उसके घर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर नलकूप से चुराए गए कट आउट व समरसेबल का केबिल आदि उपकरण बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...