Saharanpur News: वाहेगुरु के जाप से देर रात तक गूंजा कीर्तन दरबार
सहारनपुर, अगस्त 31 -- Saharanpur News: रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सभा में आयोजित आत्मरस कीर्तन दरबार में देर रात तक गुरबाणी कीर्तन और वाहेगुरु के जाप से माहौल भक्तिमय बना रहा। सहारनपुर, रुड़की, रामपुर मनिहारान और मुजफ्फरनगर से पहुंची संगत ने बड़ी संख्या में हाजिरी भरी। कार्यक्रम में भाई प्रितपाल सिंह रजीना कनाडा और बीबी जलमीन कौर दिल्ली के रागी जत्थों ने कीर्तन किया। इससे पहले सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने रागी जत्थों और संगत लेकर पहुंचे जिम्मेदारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान सेठ कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत का आभार जताया। भाई धर्म सिंह ने सरबत के भले की अरदास की और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता, डा. रवि प्रकाश खोराना, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.